बुधवार, 16 जून 2010

गैस फिर उड़ रही है.

भोपाल की गैस त्रासदी पर अभी तो बहुत कुछ लिखा और कहा जा रहा है लेकिन मेरा मानना है की अभी तो धूल उड़ रही है। असली तस्वीर कुछ दिन में साफ़ होगी तब ही कुछ कहना सही होगा। २५ - २६ साल से बहुत लोग कुछ कुछ कह और कर रहे हैं। जिन लोगों ने उस समय चुप्पी मारी थी वो भी अब बोल रहे हैं। बीजेपी बहुत हल्ला कर रही है, उसके नेता कांग्रेस को घेर रहे हैं जैसे बड़ा मुद्दा हाथ लग गया हो। कांग्रेस अभी चुप है और एक तरह से बचाव की मुद्रा है। लेकिन गैस पीड़ित अभी भी वहीँ खड़ा है जहाँ २५ साल पहले था। एंडरसन फरार है तो है ही। वो आएगा या नहीं ये भी नहीं पता। मीडिया के लिए तो उत्सव का माहौल है। जो हमेशा होता है। बहुत सारे सवाल हैं जिनका उत्तर बहुत सारे लोगों को देना है। नेता पत्रकार एन जी ओ अफसर वकील सब लगे हैं और अपना अपना राग अलाप रहे हैं। इसलिए अभी धूल छटने का इन्तजार करना चाहिए.

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें